Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज की प्रयोगशाला में टाटा स्टील ने उपलब्ध कराया गैस कनेक्शन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ग्रेजुएट कॉलेज के रसायन विभाग के प्रयोगशाला में टाटा स्टील द्वारा गैस कनेक्शन लगा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि कॉलेज नए भवन में स्थानांतरित होने के कारण रसायन विभाग का प्रयोगशाला अस्त व्यस्त हो गया था. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल के प्रयास से टाटा स्टील द्वारा यह कार्य संपन्न हो पाया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि प्रयोगशाला में गैस कनेक्शन नहीं होने से छात्राओं को बहुत असुविधा हो रही थी. इस संबंध में टाटा स्टील के पदधिकारी को गैस कनेक्शन के लिए कहा गया था. कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को टाटा स्टील द्वारा कॉलेज को हैंडओवर किया गया. इस अवसर पर टाटा स्टील के बीवी सिंह, डॉक्टर बन्नोश्री, डोरिस दास, प्रतिमा सिन्हा एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-essay-writing-competition-on-the-second-day-of-quami-ekta-week/">जमशेदपुर

: कौमी एकता सप्ताह के दूसरे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही