Search

 
 
 

जमशेदपुर : खनन प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी टाटा स्टील

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : खनन प्रबंधन को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए टाटा स्टील ने ड्रोन का प्रयोग करने का फैसला लिया है. इसके लिए टाटा स्टील ने बेंगलुरू स्थित ड्रोन स्टार्टअप एयूएस के साथ समझौता किया है. खनन के क्षेत्र में विकसित प्रभावी खनन प्रबंधन के लिए यह समझौता किया गया है. बेंगलुरु की यह कंपनी टाटा स्टील समूह की कंपनियों को धरती के गर्भ में छुपी धातुओं के बारे में जानकारी देने और जिओ टेक्निकल मैपिंग के लिए विशेष ड्रोन और तकनीक मुहैया कराएगी. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/150-took-booster-dose-in-the-camp-held-in-giridih-civil-court/">गिरिडीह

सिविल कोर्ट में लगे शिविर में 150 ने ली बूस्टर डोज

खनन के क्षेत्र में बढ़ेगी उत्पादकता

जिस कंपनी के साथ समझौता हुआ है वह बैंगलोर की स्टार्टअप आरव अनमैंड सिस्टम एयूएस एंड टू एंड ड्रोन समाधान प्रदाता कंपनी है. टाटा स्टील के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी का प्राथमिक लक्ष्य संयुक्त रूप से सस्टेनेबल और संपूर्ण एकीकृत समाधान विकसित करना है. ओपन कास्ट खनन कार्यों की दक्षता, सुरक्षा और उत्पादकता को बढ़ाने पर कंपनी ध्यान केंद्रित कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-housing-is-not-being-accepted-due-to-internet-problem/">जमशेदपुर

: इंटरनेट की समस्या के कारण पीएम आवास नहीं हो रही स्वीकृत

खनन सर्वेक्षण में ड्रोन करेगा मदद

खनन के क्षेत्र में ड्रोन का प्रयोग होने से खनन सर्वेक्षण में मदद मिलेगी। ड्रोन सर्वेक्षण का डिजिटलीकरण किया जा रहा है. साथ ही खनन के क्षेत्र में अन्य प्रभावशाली तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे अन्वेषण को भी बढ़ावा मिलेगा और खनन योजनाओं को विकसित रूप से प्रभावित किया जा सकेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही