Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल व जेएनएसी ने कराई नालों की सफाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआइएसएल एवं जेएनएसी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई कराई. टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा साकची स्थित हावड़ा ब्रिज के नीचे जमे मिट्टी एवं नाले की सफाई कराई. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम शहर में हुई एक घंटे की मुसलाधार वर्षा से साकची हावड़ा ब्रिज के नीचे जल जमाव हो गया था जिसके कारण घंटों कालीमाटी मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा. भारी मात्रा में जल-जमाव के कारण दोपहिया वाहन पानी में तैरने लगे जबकि छोटी चारपहिया गाड़ियों में पानी घुस गया. चाहकर भी लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghubar-das-paid-tribute-to-sido-kanhu-on-hul-day-2/">जमशेदपुर

: सूर्य मंदिर में मारपीट मामले में भाजमो केंद्रीय महामंत्री समेत 8 को जमानत

जल जमाव के कारणों की समीक्षा कर की जाएगी कार्रवाई

पहली मुसलाधार बारिश में टाटा स्टील यूआइएसएल एवं जेएनएसी द्वारा बरसात को देखते हुए कराए गए नालों की सफाई की पोल खुल गई. इस संबंध में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि गुरुवार को सड़कों पर जल-जमाव के कारणों की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि टीम बनाकर सभी बड़े नालों एवं छोटी नालियों की सफाई कराए जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही