Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने मनाया वन महोत्सव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पर्यावरण संरक्षण के लिए टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) ने शुक्रवार को जुबली पार्क में पौधा लगाकर वन महोत्सव मनाया. इस अवसर पर टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा के साथ कई पौधे लगाए. इस कार्यक्रम में जुस्को कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, टीएसयूआईएसएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा और टीएसयूआईएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम ने भी भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए. टीएसयूआईएसएल द्वारा 1-7 जुलाई तक वन महोत्सव आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-youths-caught-stealing-from-a-closed-house-in-mango-samtanagar-people-thrashed/">जमशेदपुर

: मानगो समतानगर में बंद घर से चोरी करते दो युवक धराए, लोगों ने की पिटाई
इस दौरान सीआरएम बारा, सिदगोड़ा सिटी फॉरेस्ट, कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क, सिटी फॉरेस्ट कदमा, सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क, एग्रिको नेचर ट्रेल, और जुबली पार्क रोड एवेन्यू सहित जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में 25 प्रजातियों के 7,000 से अधिक पौधे लगाए गए. पौधरोपण अभियान टीएसयूआईएसएल की व्यापक पर्यावरणीय स्थिरता पहल का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा करना है. गौरतलब है कि वन महोत्सव जुलाई में पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक वार्षिक पौधरोपण उत्सव है. इस महोत्सव की शुरुआत 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री कुलपति डॉ. केएम मुंशी ने की थी. महोत्सव का उद्देश्य देश में हरित आवरण को बढ़ाना और पारिस्थितिकी तंत्र में पेड़ों और जंगलों के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही