Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने जागरूकता रथ किया रवाना

 
  • सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को करेगा जागरूक
Jamshedpur (Ratan Singh) : टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित टीएसयूआईएसएल के परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मुख्य रूप से टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल, मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय और टीएसयूआईएसएल के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभी ने झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ इसमें लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र और बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-501-lamps-will-be-lit-in-the-premises-of-sri-sri-rasik-jeevan-mandir-on-22nd/">बहरागोड़ा

: श्री श्री रसिक जीवन मंदिर प्रांगण में 22 को प्रज्ज्वलित किए जाएंगे 501 दीये

सबसे ज्यादा जान जा रही सड़क दुर्घटना में : एसएसपी

एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि लोग आज के दिन में सबसे ज्यादा जान सड़क दुर्घटना में गवा रहे हैं. इसका सबसे बड़ा खामियाजा मृतक के परिवार वालों को भुगतना पड़ता है. रोजाना वाहनों की संख्या बढ़ रही है और सड़कें दुरुस्त हो रही हैं, लेकिन इसके साथ ही लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है. क्योंकि तेज वाहन चलाने से युवा खास तौर पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखना बेहद ही जरूरी है. वहीं ऋतुराज सिन्हा ने भी सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि हमें अपने काम के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने पर भी ध्यान देना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही