Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला ''रीड्यूस, रीयूज, रीसाइकल'' सेंटर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान शहरी के तहत जमशेदपुर में चलाए जा रहे मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम के अंतर्गत सीएच एरिया में आरआरआर सेंटर का उद्घाटन किया गया. यह केंद्र लाइफ मिशन के अनुरूप स्वच्छता और स्थिरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है और इसे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सहयोग से खोला गया है. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा और जेएसयू के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय उपस्थित थे. सीएच एरिया में स्थित आरआरआर सेंटर का उद्देश्य शहर के निवासियों के बीच ``रीड्यूस, रीयूज, रीसाइकल`` के सिद्धांतों को बढ़ावा देना है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-the-accused-arrested-for-molesting-and-assaulting-a-minor/">सिमडेगा

: नाबालिग के साथ छेड़छाड व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को उनके योगदान के लिए किया जाना चाहिए पुरस्कृत

इसका उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, कार्रवाई को प्रेरित करना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की सामूहिक भावना को प्रोत्साहित करना है. केंद्र ठोस कचरे का प्रबंधन करेगा और अलगाव की प्रक्रिया के माध्यम से रिसाइकिल योग्य वस्तुओं को अलग किया जाएगा और पुन: उपयोग के लिए संसाधित किया जाएगा. मौके पर रितु राज सिन्हा ने कहा कि "आरआरआर केंद्र स्वच्छ और टिकाऊ पर्यावरण प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों द्वारा उनके योगदान में किए गए प्रयासों को ई-सर्टिफिकेट पर आधार नंबर प्रिंट करके पुरस्कृत किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-current-trends-in-it-industry-organized-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में ‘आईटी उद्योग में वर्तमान रुझान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

यह अभियान कचरा पृथक्करण की चुनौतियों का समाधान करता है

इस अभियान का महत्व व्यक्तियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली चुनने के लिए प्रेरित करने में निहित है. यह अभियान जैविक, पुनर्चक्रण योग्य और खतरनाक श्रेणियों में कचरे के स्रोत पृथक्करण की चुनौतियों का समाधान करता है. इस अवसर पर कैप्टन धनंजय मिश्रा, सीनियर जनरल मैनेजर टीएसयूआईएसएल वरुण बजाज, चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक्स टाटा स्टील, सीनियर लीडरशिप टीम टाटा स्टील यूआईएसएल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही