Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने शनिवार को कदमा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. इस अवसर पर करंज, पुत्रंजीव और बकुल प्रजाति के 300 से ज्यादा पौधे लगाए गए. वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व मुख्य अतिथि टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा और टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज चीफ प्रणय सिन्हा ने किया. इस अवसर पर जेएसयू के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, टीएसयूआईएसएल के वरिष्ठ जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा और टीएसयूआईएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम भी उपस्थित थी. वरिष्ठ नेतृत्व दल ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण में भाग लिया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-hatu-munda-was-selected-in-the-meeting-of-villagers/">डुमरिया
: ग्रामीणों की बैठक में हातु मुंडा का हुआ चयन
: ग्रामीणों की बैठक में हातु मुंडा का हुआ चयन
Leave a Comment