Jamshedpur (Anand Mishra) : राज्य के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के मौजूदा विधायक सरयू राय ने गुरुवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आरके सिंह के साथ उनके कार्यालय कक्ष में बैठक की. इसमें सड़क व नाली निर्माण, जलापूर्ति, बस्तियों में बिजली जैसे महत्वपूर्ण विषयों गंभीर वार्ता हुई. लगभग दो घंटे चली इस बैठक में विधायक सरयू राय की ओर से पूरे शहरवासियों की सुविधा को लेकर भी प्रस्ताव रखे गये. इस पर महाप्रबंधक श्री सिंह ने सहमति जताते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया. विधायक सरयू राय ने बताया है कि टाटा स्टील यूआईएसएल शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल और शहर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी लेने पर सहमति जता दी है. वहीं बैठक में अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके तहत यह तय हुआ कि भुइयांडीह, नंदनगर इलाके में जुलाई और लालभट्टा व बाबुडीह में जुलाई के अंतिम सप्ताह से पेयजल कनेक्शन के लिए फार्म वितरण किया जाएगा. जोजोबेड़ा बस्ती, नीलकंठ अपार्टमेंट एवं अन्य अपार्टमेंट में 15 जुलाई से पेयजल कनेक्शन का फार्म वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-on-social-media-kuldeep-chaudhary/">Chaibasa
: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई – कुलदीप चौधरी
IMPACT : डीसी ने लिया संज्ञान, डॉन बॉस्को स्कूल अब 17 जून तक बंद रहेगा
: अगले तीन दिन तक लू व गर्मी से राहत की संभावना नहीं, जल रहा कोल्हान
: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई – कुलदीप चौधरी
नशामुक्ति केंद्र के समीप सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू
बैठक में निर्णय लिया गया कि महानंद बस्ती, मनीफीट एवं आसपास के क्षेत्र के लोग पेयजल कनेक्शन ले सकते हैं. जुस्को जलापूर्ति के लिए तैयार है. इस दौरान यह बताया गया कि बागुनहातु क्षेत्र में टाटा स्टील यूआईएसएल की बिजली देने के लिए नशामुक्ति केंद्र के समीप सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो दो महीने में तैयार हो जाएगा. उसके बाद बस्तियों में पाइप बिछाकर घरों में कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बैठक में कहा गया कि मोहरदा, मुराकाटी और आस्था क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा बिजली देने के लिए केबुल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है. इसके साथ ही सब स्टेशन निर्माण के लिए टेल्को सीवेज प्लांट, समीप रमनी काली मंदिर के पास स्थल का भी चयन हो गया है. एक-दो दिनों में टाटा मोटर्स से अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलते ही मोहरदा क्षेत्र के लिए सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : LAGATAR">https://lagatar.in/impact-of-news-dc-tooimpact-of-news-dc-took-cognizance-don-bosco-school-will-now-remain-closed-till-june-17k-cognizance-don-bosco-school-will-now-remain-closed-till-june-17/">LAGATARIMPACT : डीसी ने लिया संज्ञान, डॉन बॉस्को स्कूल अब 17 जून तक बंद रहेगा
भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी में पानी टंकी का होगा निर्माण
बैठक में क्षेत्र के बड़े नाले एवं बस्तियों से निकलने वाली नालियों का जीर्णोद्धार, पक्का एवं साफ-सफाई करने पर सहमति बनी. यह तय हुआ कि मनीफीट, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा, शिव सिंह बागान, काशीडीह, साकची आदि क्षेत्रों में सड़क और नाली निर्माण किया जाएगा. गोलमुरी, विजयनगर मंदिर के समीप खाली भूखंड पर पार्क का निर्माण कराया जाएगा. मोहरदा, फेज-टू पर कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा. फेज-वन के शेष इलाकों में लगभग छह किलोमीटर पाइपलाइन भी बिछायी जायेगी. फेज-टू में भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी में पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा, ताकि ऊंचाई पर बसे घरों में जलापूर्ति की जा सके. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-possibility-of-respite-from-heat-and-heat-for-the-next-three-days-coal-is-burning/">Jamshedpur: अगले तीन दिन तक लू व गर्मी से राहत की संभावना नहीं, जल रहा कोल्हान
Leave a Comment