Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने मनाया विश्व जल दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने बुधवार को जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कई गतिविधियों के साथ विश्व जल दिवस मनाया. दिन की शुरुआत सुबह कीनन स्टेडियम से एक रैली के साथ हुई, जिसे टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर रितु राज सिन्हा ने कहा हम जल संरक्षण के प्रति अपने योगदान पर बहुत गर्व महसूस करते हैं और यह आयोजन हमें जल संरक्षण के वैश्विक लक्ष्य के प्रति अपना समर्थन देने का अवसर देता है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-the-city-echoed-with-the-slogans-of-jai-shri-ram-on-the-hindu-new-year/">जामताड़ा

: हिंदू नववर्ष पर जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विश्व जल दिवस समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सत्रों का आयोजन किया गया. टाटा स्टील यूआईएसएल दीर्घकालिक पहलों के माध्यम से पानी की खपत को कम करने और अपशिष्ट जल को रिसाइकिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने कई वर्षा जल संचयन परियोजनाओं को लागू किया है. अपने समर्पित प्रयासों के माध्यम से टाटा स्टील यूआईएसएल का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्य में योगदान करना है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए जल और स्वच्छता की उपलब्धता और सतत् प्रबंधन सुनिश्चित करना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही