Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के वीपी ने किया चैंबर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

 
Jamshedpur : चैंबर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन सोमवार को टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने किया. इस मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि चैम्बर द्वारा खेल के प्रति जो उत्साह और लगाव है वो इनके खिलाड़ियों में गर्मी के मौसम में भी क्रिकेट खेलने से दिखाई दे रहा है. किसी भी व्यावसायिक संस्था के द्वारा खेल के प्रति रूझान होना अच्छी बात है. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि चैम्बर एक व्यावसायिक संस्था है, लेकिन अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति अपनी सजगता को आगे बढ़ाते हुये व्यापार से हटकर भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करता है. पिछले दो साल कोरोना के कारण इसका आयोजन स्थगित कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-kejriwal-governments-health-minister-satyendar-jain-arrested-by-ed-questioned/">मनी

लॉन्ड्रिंग : केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, पूछताछ
अपने सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति चैम्बर अब खेलों और योग के जरिये भी उनमें उत्साह का सृजन करता है. इससे पूर्व चैंबर के सचिव अनिल मोदी ने मुख्य अतिथि चाणक्य चौधरी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. चाणक्य चौधरी ने उद्घाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. आज कुल चार मैच खेले गए. प्रत्येक मैच 10 ओवर था. 31 मई को 2 लीग एवं फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइलन मैच 12 ओवर का होगा. समारोह में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स हेड आशीष कुमार, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के सतीश सिंह, चैम्बर उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, सचिव (वित्त एवं कराधान) पीयूष चौधरी, सचिव (उद्योग) सांवरमल शर्मा कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, बिनोद शर्मा, पवन शर्मा, अरूण गुप्ता, बी.एन. शर्मा, के अलावा सदस्यों के परिवार की महिलायें एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही