Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने टीएनएफडी की सिफारिशों का किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील ने प्रकृति से संबंधित जोखिम प्रबंधन और प्रकटीकरण पर टास्कफोर्स ऑन नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर (टीएनएफडी) की अंतिम सिफारिशों के प्रकाशन का स्वागत किया है. दो साल के ओपन इनोवेशन प्रक्रिया के बाद ये सिफारिशें कंपनियों और पूंजी प्रदाताओं को अधिक सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन करेंगी. साथ ही अंततः प्रकृति-सकारात्मक परिणामों और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क लक्ष्यों की ओर वैश्विक वित्तीय प्रवाह में बदलाव में योगदान देंगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-library-is-the-backbone-of-educational-institutions-dr-nair/">घाटशिला

: पुस्तकालय शैक्षणिक संस्थानों की होती है रीढ़ : डाॅ नायर

इसे लागू करने के लिए तत्पर हैं टीएनएफडी

इस संबंध में टाटा स्टील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और टीएनएफडी टास्कफोर्स के सदस्य कौशिक चटर्जी ने कहा टीएनएफडी ने प्रकृति से संबंधित जोखिम प्रबंधन और प्रकटीकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और हम इसे लागू करने के लिए तत्पर हैं. प्रकृति से संबंधित जोखिमों, प्रभावों और निर्भरता को नियंत्रित करने की दिशा में ये सिफारिशें हमें अपनी वैश्विक नीति के लक्ष्यों के साथ संरेखित करने और एक सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने में सक्षम बनाती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही