Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संगठन सैफ ने एमएनपीएस में किया मॉक ड्रिल

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील के संगठन सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (सैफ) ने सोमवार को साकची के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग का भी सहयोग था. मॉक ड्रिल में 2400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग के लोगों ने अध्यापकों और छात्र छात्राओं को समझाया कि अगर आग लगने की घटना होती है तो इसमें फंसे लोगों को किस तरह से बचाया जाएगा और बचाव कार्य कैसे चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-police-investigation-of-hooliganism/">कोडरमा

: पुलिस की गुंडागर्दी की हुई जांच, आम जनता परेशान

अध्यापकों व छात्रों को बताया गया इमरजेंसी रिस्पांस प्लान

अध्यापक और छात्र छात्राओं को इमरजेंसी रिस्पांस प्लान के बारे में बताया गया. यह भी बताया गया कि आपातकाल स्थिति में किस रास्ते को इस्तेमाल करना है. बचाव कार्य संपन्न हो जाने के बाद लोगों की गिनती किस तरह करना है. ताकि सभी लोगों को बचाया जा सके. कोई छूटने ना पाए. मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल में लगाए गए फायर एक्सटिंग्विशर भी चेक किए गए. मॉक ड्रिल में सेफ के संयोजक व टाटा स्टील के सेफ्टी मैनेजर टाटा स्टील के डिजास्टर मैनेजर कमल आनंद के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल आशु तिवारी, स्कूल के प्रबंधन सदस्य एसएस मिश्रा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही