Search

जमशेदपुर : भुइयांडीह ग्वालाबस्ती से टाटा स्टील की क्यूआरटी ने हटाया अतिक्रमण

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सीतारामडेरा थानान्तर्गत भुइयांडीह ग्वालाबस्ती से बुधवार की सुबह टाटा स्टील यूआईएसएल तथा क्यूआरटी की टीम ने अतिक्रमण हटाया. अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ. मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद थे. लगभक 30 अस्थायी ढांचा को गिरा दिया गया. इससे पहले क्यूआरटी की ओर से अतिक्रमण हटाने के पहले माइक से अनाउंसमेंट किया गया. जिसके बाद लोग अतिक्रमण हटाने को लेकर सक्रिय हुए. कुछ ढांचे अतिक्रमणकारियों ने हटा लिया. जबकि बाकी बचे ढांचों को टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों ने गिरा दिया. बताया जाता है कि अतिक्रमण के कारण ग्वालाबस्ती जाने वाली सड़क संकरी हो गई थी. अतिक्रमणकारियों को पूर्व में भी वहां से हटने के लिए कहा गया था. लेकिन लोग वहां खटाल व दुकान बनाकर रह रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-people-paid-tribute-to-former-mla-putkar-hembram-in-tmh/">जमशेदपुर

: भाजपाईयों ने टीएमएच में दी पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//