Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील का समर कैंप 12 मई से, रजिस्ट्रेशन शुरू

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटा स्टील के बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स समर कैंप का अयोजन 12 मई से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होने जा रहा है. इसकी जानकारी गुरुवार को टाटा स्टील स्पोर्ट्स के चीफ मुकुल विनायक चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में दी. मुकुल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी टाटा स्टील की ओर से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. समर कैंप का आयोजन 12 मई से 30 मई तक होगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-a-vicious-vehicle-thief-arrested-two-stolen-bikes-recovered/">नोवामुंडी

: एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

6 से 19 वर्ष के बच्चे प्रतियोगिता में ले सकते हैं हिस्सा

इस समर कैंप में छह वर्ष से 19 वर्ष की आयु के बच्चे तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबाल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाल, गोल्फ, हैंडबाल, घुड़सवारी, कराटे, कबड्डी, रोलर स्केट /रोल बाल, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और वालीबाल जैसे खेल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. इन सबके अलावा योगा और जुंबा में बच्चों के अलावा सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं. इस कैंप में भाग लेने के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गई है. सभी खेलों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति टाटा स्टील के खेल विभाग द्वारा की गई है. उन्होंने बताया कि कैंप में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कुल 2500 लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-ssp-for-occupation-of-mud-house-demand-for-action/">जमशेदपुर

: मिट्टी के मकान पर कब्जे की एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग

गम्हरिया और यूनाईटेड क्लब में भी होगा खेल

मुकुल ने बताया कि इस साल गम्हरिया के टीजीएस में भी सेटेलाइट कैंप लगाया गया है. जो लोग जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नहीं जा सकते उनके लिए इसकी शुरुआत की गई है. इसके अलावा यूनाइडेट क्लब में एक्वा जुंबा और डिमना डैम में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया है. वहीं नवल टाटा हॉकी अकादमी में भी हॉकी का आयोजन होगा. समर कैंप में महिलाओं के लिए भी फुटबॉल और क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही