Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सौर उर्जा से रौशन हुआ टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय

Jamshedpur (Anand Mishra)जमशेदपुर के कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से पूरे विद्यालय भवन को सौर ऊर्जा से संचालित किए जाने की शुरुआत की गई. विद्यालय के इस भवन में आईसीटी स्मार्ट क्लास तथा 8 क्लास रूम हैं. क्लब की ओर से बताया गया है कि झारखंड में किसी सरकारी विद्यालय में किया जाने वाला यह पहला प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट में 5 किलोवाट का फुल सेटअप तैयार किया गया है. इसमें 4 बैटरी, एक इनवर्टर, 9 पीस सोलर पैनल तथा तीन पीस अर्थिंग लगाया गया है. सौर ऊर्जा पैनल उपलब्ध होने के कारण यह विद्यालय अब ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputy-commissioner-flagged-off-the-road-safety-awareness-chariot/">धनबाद

: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 325 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संजीव ठाकुर ने इस सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया. यह क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निभा मिश्रा का एक प्रयास था जिसके फलस्वरूप क्लब के सदस्य रोटेरियन जेबी सिंह एवं मिथिलेश कुमार झा के सहयोग से पूर्ण हो सका. निभा मिश्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में स्कूल की साइंस शिक्षिका शिप्रा मिश्रा और स्कूल के दो विद्यार्थी देव कुमार महापात्र एवं सुमन कुमार का भरपूर सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-after-3-years-water-came-in-the-chapanal-of-anganwadi-center-happiness-was-seen-on-the-face/">चंदवा

: 3 साल बाद आंगनबाड़ी केंद्र के चापानल में आया पानी, चेहरे पर द‍िखी खुशी 
क्लब ने विद्यालय में छात्रों के बीच स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर चैनल का इंस्टॉलेशन तथा वायरिंग का कार्य विद्यालय के बच्चों के द्वारा कराया गया. अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर सराहना की. इस अवसर क्लब की क्लब की सचिव गुरप्रीत भाटिया, संजीव सहगल, अनु सहगल, नीता अग्रवाल, ऋषि चंद्रानी, अंजनी कुमार सहाय, स्कूल की प्रधानाध्यापिका सेतिंग केकेट्टा समेत सभी शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही