Jamshedpur : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. स्टेशन परिसर को तिरंगे के रंगों वाली रोशनी और सजावटी विद्युत लाइटों से सजाया गया है, जिससे स्टेशन का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई हैं. स्टेशन भवन और परिसर की सजावट में देशभक्ति की झलक देखने को मिल रही है. शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा स्टेशन जगमगा उठता है. यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच भी स्टेशन की आकर्षक सजावट चर्चा का विषय बनी हुई है.
रेलवे की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है. तिरंगे के रंगों में सजे टाटानगर स्टेशन की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

