Search

 
 
 

जमशेदपुर : राउरकेला स्टेशन से चोरी के 3 आरोपियों को टाटानगर आरपीएफ ने दबोचा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टाटानगर आरपीएफ ने राउरकेला स्टेशन पर चोरी करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को आरपीएफ ने राउरकेला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. उनके पास से पुलिस ने नकद ₹5830, एक मोबाइल फोन, एक रेती और एक स्क्रु ड्राइवर बरामद किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की है. इसे भी पढ़ें : सदर">https://lagatar.in/security-personnel-removed-from-sadar-hospital-now-have-hope-from-cm/">सदर

अस्पताल से हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को अब सीएम से आस

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

आरपीएफ में इस मामले में हरियाणा के हिसार जिला के थाना बरस का रहने वाला फुल कुमार, दिनेश और भवानी खेड़ा का रहने वाला पवन को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 3 लोग फरार हो गए जिसका नाम मुकेश, दिलबाग और रणधीर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-225-people-voluntarily-donated-blood-in-shaurya-yatra-samitis-blood-donation-camp-at-haldipokhar/">जमशेदपुर

: हल्दीपोखर में शौर्य यात्रा समिति के रक्तदान शिविर में 225 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

राउरकेला स्टेशन पर 22 लाख की चोरी का है आरोपी

आरोपियों के बारे में आरपीएफ के थाना प्रभारी एसके तिवारी का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी राउरकेला स्टेशन से अलग-अलग 5 दिन के अंतराल में 22 लाख रुपए से ज्यादा के जेवर और नकदी की चोरी की थी. आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज से टाटानगर स्टेशन पर मिलान करने पर उनकी गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fruit-market-traders-came-out-in-support-of-food-businessmen/">धनबाद

: खाद्यान्न व्यवसायियों के समर्थन में उतरे फल मंडी के व्यापारी

एसी बोगी से उतरते समय देता था चोरी की घटना को अंजाम

आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके तिवारी ने बताया कि आरोपी ट्रेन के एसी बोगी के यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे. जैसे ही यात्री अपनी बैग लेकर ट्रेन के दरवाजे से नीचे उतरते थे. इस बीच ही मुकेश बैग को खोल कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बैग को फिर से बंद कर देता था. इस तरह के मामले तब सामने आते थे जब यात्री अपने घर पहुंच जाते थे. जांच के बाद उन्हें पता चलता था कि उनके बैग से जेवर और नकदी की चोरी हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-examined-in-health-check-up-camp-organized-for-women/">जमशेदपुर

: महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों की हुई जांच

17 जनवरी से 8 फरवरी के बीच चोरी का है आरोप

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राउरकेला थाने में 24 जनवरी को सुंदरगढ़ सेक्टर 3 की रहने वाली यू प्रवीशा ने राउरकेला रेल थाने में मामला दर्ज कराया था. प्रविशा ने 1500000 रुपए की चोरी का मामला दर्ज कराया था. इसी तरह से सुंदरगढ़ के रहने वाले आनंद मोहन महापात्रा ने ₹7500 की चोरी का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस का कहना है कि राउरकेला थाने में 17 जनवरी से लेकर 8 फरवरी के बीच पांच चोरी की घटना घटी थी. सभी मामला राउरकेला थाने में दर्ज है. तीनों पर आरोप है कि झारसुगुड़ा में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पूरे मामले की जांच राउरकेला पुलिस कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही