Jamshedpur (Rohit kumar) : टाटानगर स्टेशन में नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से अरबों रुपए के सरीसृप के साथ पुणे की देवी चंद्रा को गिरफ्तार करने के मामले में टाटानगर आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार तिवारी समेत उनकी पूरी टीम को कोलकाता के गार्डन रिच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय में प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मौजूद रेल आईजी सह पीसीएससी डीबी कसार ने उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी, एसआई अंजुम निशा, एएसआई बलबीर प्रसाद, महिला कांस्टेबल आनंदिता बारी और कांस्टेबल शिवम सिसोदिया को सम्मानित किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/20rc_m_271_20032023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> अरबों के सरीसृप बरामदगी के मामले में सम्मानित होने के अलावा टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि यह एक गौरवशाली क्षण है जब उन्हें यह अवार्ड दिया गया है. वह ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इसी तरह यात्रियों की सुरक्षा में लगे रहेंगे.
संजय कुमार तिवारी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
alt="" width="600" height="400" /> अरबों के सरीसृप बरामदगी के मामले में सम्मानित होने के अलावा टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि यह एक गौरवशाली क्षण है जब उन्हें यह अवार्ड दिया गया है. वह ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इसी तरह यात्रियों की सुरक्षा में लगे रहेंगे.
Leave a Comment