Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट के रूप में दिखेगा टाटानगर स्टेशन, 450 करोड़ से होगा कायाकल्प

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बुधवार को घाटशिला से लेकर टाटानगर स्टेशन तक थर्ड लाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर, सीसीएम के अलावे अन्य कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. महाप्रबंधक के दौरे को लेकर टाटानगर स्टेशन में पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी. यहां आम दिनों की अपेक्षा सफाई से लेकर सुरक्षा तक के बेहतर इंतजाम दिखाई दिए. महाप्रबंधक अपने विशेष सैलून से टाटानगर पहुंचे. इसके बाद टाटानगर लोको शेड का निरीक्षण के लिए रवाना हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nttf-won-gold-medal-in-quality-circle-competition/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ ने क्वालिटी सर्कल कंपटीशन में जीता स्वर्ण पदक

दुर्गा पूजा के बाद होगा प्रीएनआई-एनआई का कार्य

पत्रकारों से बात करते हुए महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि घाटशिला से आदित्यपुर के बीच थर्ड लाइन का काम चल रहा है. फिलहाल 30 किलोमीटर तक इसका कार्य पूरा कर लिया गया है. दुर्गा पूजा के बाद प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा. नवंबर के आखिर तक इसका कमीशन हो जाएगा. टाटानगर और आदित्यपुर रेलवे के दो महत्वपूर्ण यार्ड है, उसका भी कार्य तेजी से चल रहा है. रेलवे जीएम में उम्मीद जताई है कि जून 2024 तक थर्ड लाइन का काम पूरा हो जाएगा. थर्ड लाइन बन जाने के बाद यातायात सुगम हो जाएगा और आवागमन में सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-villagers-along-with-the-chief-took-a-pledge-to-stop-child-marriage/">डुमरिया

 : मुखिया के साथ ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प 

वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट के रूप बनेगा स्टेशन

उन्होंने बाताया कि टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के लिए चिन्हित किया गया है. शुरू में कंसल्टेंसी चयन को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही थी, लेकिन उसे दूर कर लिया गया है. कंसल्टेंसी का चयन करते हुए उसे कॉन्ट्रैक्ट आवंटित किया जा चुका है. अक्टूबर तक स्टेशन पूर्णविकास के क्या-क्या कार्य होंगे, उसकी स्कीम तैयार हो जाएगी और नवंबर तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी जाएगी. डीपीआर सैंक्शन होने के बाद टाटानगर स्टेशन भी वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट के रूप में उभर कर आएगा. जिसमें करीब 400 से 450 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. इसके तहत दोनों तरफ स्टेशन के भवन, 36 मीटर रूफ प्लाजा की सुविधा, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा मौजूद रहेगी. स्टेशन के पूर्णविकास के बाद टाटानगर स्टेशन बेहद ही अच्छा स्टेशन के रूप में सामने आएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amrit-kalash-yatra-organized-in-co-operative-college-oath-of-five-lives/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में “अमृत कलश यात्रा” आयोजित, पांच प्राण की शपथ

समय-समय पर चलती है नई-नई ट्रेनें

रेलवे महाप्रबंधक ने बताया कि नई-नई ट्रेनों के लिए समय-समय पर रेलवे बोर्ड और मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाता है. लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई-नई ट्रेनें चलाई भी जाती है. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर रहने वाले लोगों को जगह खाली करने का निर्देश दिया ताकि रेलवे क्षेत्र का विकास किया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही