Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में करंट लगने से चाय विक्रेता की मौत

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : परसुडीह थाना के ठीक सामने प्रखंड कार्यालय के पास ही चाय बेचने वाले नंदकिशोर यादव (40) की दीपावली के दिन करंट लगने से मौत हो गयी. घटना के समय वह अपने घर पर था और बिजली का काम कर रहा था. इस बीच ही अचानक नग्न तार से वह सट गया था. घटना के बाद उसे इलाज के लिये परिवार के लोगों ने टीएमएच में भर्ती कराया था. यहां पर इलाज के क्रम में ही देर रात उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-seraikela-court-the-owner-of-bhalotia-engineering-ashok-bhalotia-made-a-fake-document-fir-for-grabbing-cnt-land/">जमशेदपुर

: सरायकेला कोर्ट में भालोटिया इंजीनियरिंग के मालिक अशोक भालोटिया पर फर्जी दस्तावेज बना सीएनटी जमीन कब्जाने का एफआइआर

दीपावली की खुशियां मातम में बदली

करंट लगने से नंदकिशोर यादव की मौत के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गयी. नंदकिशोर ही चाय बेचकर घर परिवार चलाता था. अब तो परिवार में जैसे गम का पहाड़ टूट पड़ा है. अब परिवार के सदस्यों की दो जून की रोटी कैसे चलेगी यह चिंता उन्हें सता रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-leg-broken-due-to-bike-collision-in-patmada-beltand/">जमशेदपुर

: पटमदा बेलटांड़ में बाइक की टक्कर से ग्रामीण का पैर टूटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही