Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में सोमवार को दो दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन हो गया. इस कार्यशाला में अतिथियों के रूप में जोन बी के सभी विद्यालयों के प्राचार्य एम के सिन्हा (सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, हेहल). आर के साहू (गुमला), बी पी रॉय (खलारी), राकेश शर्मा(सिमडेगा), तन्मा य बनर्जी (बुडू) ए के मिश्रा (सिल्ली) राकेश कुमार (भवनाथपुर), ए के चौबे (गढ़वा), बी घोष (गोविंदपुर) टी पी झा (खूंटी) तथा डी ए वी बिष्टुपुर की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह की शुरुआत सभी विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और डीएवी गान के साथ हुआ. इस अवसर पर प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने कहा कि शिक्षण की नई विधाओं की जानकारी सभी से साझा करके विद्यार्थियों को लाभान्वित करना ही इन कार्यशालाओं का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों स्वामी दयानंद सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के दूरदर्शितापूर्ण विचार समसामयिक थे. प्रज्ञा सिंह ने ट्रेनिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी हमेशा एक शिक्षार्थी हैं और हमें सदा वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को देखकर सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-young-man-serious-after-falling-from-bike-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: बाइक से गिरकर युवक गंभीर, राउरकेला रेफर

300 शिक्षकों ने भाग लिया

वहीं झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एम के सिन्हा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य देश के युवाको प्रशिक्षित करना होता है. जिसकी ज़िम्मेदारी समाज में शिक्षकों के कंधों पर है. इसलिए समय समय पर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन डी ए वी विद्यालयों द्वारा किया जाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी शिक्षक इससे लाभान्वित होंगे और अपने कक्षा में इनका प्रयोग करेंगे. इस कार्यशाला में डी ए वी. झारखंड ज़ोन बी के सभी विद्यालयों के 300 शिक्षकों ने भाग लिया. जिसमें [caption id="attachment_553525" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/कार्यशाला-2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> ग्रुप फोटो में सभी.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-21-foresters-of-different-forest-divisions-leave-for-saranda-for-training/">चाईबासा

: विभिन्न वन प्रमंडल के 21 वनपाल प्रशिक्षण लिए सारंडा रवाना

कार्यशाला का हुआ समापन

भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान, अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर, वाणिज्य, संगीत, कला, शारीरिक शिक्षा और मानविकी विषय शामिल हैं. इन दो दिनों में सभी विषयों के विषय संसाधकों द्वारा विषय को कक्षा में अपने छात्रों तक प्रभावशाली ढंग से प्रेषित करने के गुर साझा किए गए. कार्यशाला का मुख्य ध्येय कक्षा के अंतिम छात्र तक ज्ञान के प्रकाश को पहुंचाना है. इस प्रकार शिक्षण गुणवत्ता में दिनोंदिन वृद्धि की आशा के साथ दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आज समापन हुआ. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plantation-done-in-new-colony-high-school-in-memory-of-late-engineer-yogendra-yadav/">आदित्यपुर

: दिवंगत इंजीनियर योगेंद्र यादव की स्मृति में न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में हुआ पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही