Search

 
 
 

जमशेदपुर : तमाडिया बस्ती मध्य विद्यालय में छुट्टी के बाद छात्र को ताले में बंद कर छोड़ गए शिक्षक, हंगामा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के एक बिरसानगर जोन नंबर 6 स्थित तमाड़िया बस्ती मध्य विद्यालय में बड़ी लापरवाही प्रकाश में आई है. विद्यालय में छुट्टी के बाद कक्षा तीन के छात्र को क्लास में साेते हुए बाहर से ताला लगाकर शिक्षक चले गए. स्कूल बंद हाेने के करीब एक घंटे बाद बच्चे की जब नींद खुली ताे वाह क्लास रूम के गेट के पास जाकर चिल्लाने लगा. इसके बाद वहां से गुजर रही एक महिला ने आवाज सुनी ताे उसने इसकी जानकारी स्कूल की एचएम ज्योत्सना सिन्हा काे दी. इसके बाद स्कूल के कमरे काे खाेलकर बच्चे काे बाहर निकाला गया. इसे भी पढ़ें  : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-additional-charge-of-home-prison-and-disaster-management-department-to-ias-avinash-kumar/">रांचीः

IAS अविनाश कुमार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
इस दाैरान बच्चे का राे-राेकर बुरा हाल था. इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के अभिभावकाें काे दी और उन्हें बुलाकर बच्चे को सौपा गया. हालांकि पूरी घटना की जानकारी हाेने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. हालांकि इसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम माैके पर पहुंची और अभिभावकाें का शिकायत दर्ज उन्हें शांत करा कर वापस घर भेजा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swastika-chetani-became-city-topper-in-chartered-accountancy-exam-kali-agarwal-inters-city-topper/">जमशेदपुर

: चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा में स्वास्तिका चेतानी बनी सिटी टॉपर, काली अग्रवाल इंटर की सिटी टॉपर
इतनी बड़ी घटना हाेने के बाद भी जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय काे इसकी जानकारी तक नहीं है. डीएसई निशु कुमारी ने कहा कि वे इस संबंध में जानकारी लेंगी और दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बच्चे का नाम कृष्ण लाेहरा है, जबकि उसके पिता का नाम मधुसूदन लाेहार है, जाे जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 में रहते हैं. उनकी मानें ताे स्कूल की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान जा सकती थी. ऐसे शिक्षकाें पर कार्रवाई हाेनी चाहिए. वहीं एचएम ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि अगर बच्चा स्कूल में बंद रह गया है ताे जाहिर सी बात है कि इसमें हमारी गलती है. दुबारा ऐसा न हाे हम यह सुनिश्चित कराएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही