Jamshedpur : वर्कर्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बी. कॉम सेमेस्टर के छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था. मौके पर कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीके मिश्रा ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की बात कही और छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए सलाह दिए. बैठक में उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक बैठक एक दूसरे के साथ बच्चों के अवलोकन का आदान-प्रदान करने का एक अवसर है. इस बैठक से अभिभावक संतुष्ट रहे और भविष्य में इस तरह की और मीटिंग का आयोजन करने की सलाह दी. सभा में कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक डॉ. ऐके सिंह, डॉ. ऐसी. पाठक, डॉ. मोनी दीपा दास, डॉ. संजू, डॉ. मीतू आहूजा, मालिका हेजाब सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-successful-karatekars-got-certificates-and-belts-in-the-examination/">चक्रधरपुर
: परीक्षा में सफल कराटेकारों को मिला प्रमाण पत्र और बेल्ट [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित

Leave a Comment