Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षक व कर्मचारी ने काला बिल्ला लगाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर मोर्चा के सदस्यों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को काला बिल्ला लगाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. उल्लेखनीय है कि झारखंड के सभी 62 अंगीभूत कॉलेजों में सरकार द्वारा इस वर्ष से नामांकन बंद कर दिया गया है. जिसके कारण 62 अंगीभूत कॉलेज के लगभग 5000 शिक्षक और कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं. जबकि इंटर प्रभाग में कार्य करने वाले सभी शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से अल्प वेतन में अपनी सेवा देते आ रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा डिग्री कॉलेज में नामांकन अचानक बंद करने के निर्णय से लगभग 5000 शिक्षक और कर्मचारी के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ratan-tata-got-emotional-after-seeing-the-painting-of-painter-aseem-poddar-honored-by-calling-home/">जमशेदपुर

: चित्रकार असीम पोद्दार की पेंटिंग देख भावुक हुए रतन टाटा, घर बुलाकर दिया सम्मान

काला बिल्ला लगाकर जारी रखेंगे कॉलेज में सेवा

मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जब तक सभी 62 अंगीभूत कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों का समायोजन राज्य सरकार नहीं करती है तब तक सभी शिक्षक और कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपने कॉलेज में सेवा को जारी रखेंगे. इस क्रम में जमशेदपुर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों में काला बिल्ला लगाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष शालिनी नाग, महामंत्री रामानुज पांडे, जावेद अख्तर अंसारी, अंजनी कुमार झा, नवनीत कुमार सिंह, राजीव कुमार दुबे, कमलेश कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, संजलि कौसर, जितेन महतो, चंदन जायसवाल, अनिमेष बक्शी, नीतीश कुमार, शैशव सरकार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही