Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंगीभूत कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष शालिनी नाग की अध्यक्षता में रविवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि जब तक सरकार द्वारा 62 अंगीभूत कॉलेज के लगभग 5000 शिक्षक और कर्मचारी का समायोजन नहीं किया जाता है तब तक शिक्षक एवं कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार के द्वारा इस वर्ष डिग्री कॉलेजों में इंटर में नामांकन बंद कर दिया गया है. जिसके कारण 62 अंगीभूत कॉलेजों के लगभग 5000 शिक्षक और कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shyam-bhatli-family-team-returned-to-the-city-after-visiting-char-dham/">जमशेदपुर

: चार धाम की यात्रा कर श्याम भटली परिवार की टीम लौटी शहर

शिक्षकों व कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग

शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से अल्प वेतन में अपनी सेवा देते आ रहे है लेकिन सरकार के इस निर्णय से लगभग 5000 शिक्षक और कर्मचारी और उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सरकार से मांग की सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में समायोजित किया जाए. इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड अंगीभूत कॉलेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा के महामंत्री रामानुज पांडे उपाध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, अंजनी कुमार झा, नवनीत कुमार सिंह ,राजीव कुमार दुबे , कमलेश कुमार , प्रभात रंजन तिवारी,संजली कौसर, जितेन महतो,चंदन जयसवाल, अनिमेष कुमार बक्शी ,नीतीश कुमार ,सैसव सरकार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही