Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षक व छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनएसएस विंग की ओर से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का आयोजन जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश तथा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. इसमें यूनिवर्सिटी की एनएसएस विंग तथा ईएलसी- एलएस-2024 संयुक्त रूप से शामिल हुई. रैली की शुरुआत यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस से हुई. यह रैली खरकई लिंक रोड से होते हुए गोपाल मैदान गोल चक्कर पहुंचकर पुनः वापस यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंच कर संपन्न हुई. रैली में लगभग 250 छात्राएं तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : हॉकी">https://lagatar.in/hockey-india-unveils-national-womens-hockey-league-first-phase-to-be-held-in-ranchi-8-teams-will-participate/">हॉकी

इंडिया ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का किया अनावरण, रांची में होगा पहला चरण, 8 टीम लेगी हिस्सा
रैली में शामिल छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी मतदाताओं से लोकसभा मतदान तिथि आगामी 25 मई को बूथ पहुंचकर मतदान करने की अपील की. इसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में ही एनएसएस विंग की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली के आयोजन में एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी, ईएलसी  को-ऑर्डिनेटर डॉ सोनाली सिंह व डॉ छगनलाल अग्रवाल,  डॉ सनातन दीप, डॉ रत्ना मित्रा, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ कामिनी कुमारी, डॉ नूपुर अन्विता मिंज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-prachi-jaiswal-and-shubham-sadhya-in-man-a-fest-and-vidya-bharti-chinmaya-winner-in-school-competitions/">अरका

जैन विश्वविद्यालय : मैन-ए-फेस्ट में प्राची जायसवाल व शुभम साध्य और स्कूली प्रतियोगिताओं में विद्या भारती चिन्मया विनर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही