Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग तथा अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से किया गया. कार्यक्रम के मुख्य शीर्षक ``स्वस्थ जीवन शैली के लिए मेरा प्रेरणा स्रोत`` विषय पर छात्र-छात्राओं ने वीडियो एवं कथा के माध्यम से नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में दीनदयाल सेवा संघ के संस्थापक निशांत कुमार उपस्थित थे. उन्होंने नशीली दवाओं का लगातार उपयोग करने से शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की चर्चा की. साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार दीनदयाल सेवा संघ जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के दुरुपयोग के विरुद्ध कार्य कर रहा है और ब्राउन शुगर की लत से कई युवाओं को बचाने का प्रयास कर रहा है. इसे भी पढ़ें : CA">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ca-neeraj-mittal-ram-prakash-and-tara-chand-again-for-3-days/">CA

नीरज मित्तल, राम प्रकाश और तारा चंद से दोबारा 3 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत
कार्यक्रम के समापन पर सारे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने नशा न करने एवं अपने परिवार और समुदाय को भी से नशे से दूर रखने की शपथ ली. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने किया. मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सुरभि सिन्हा ने किया. मंच पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एम खान, बर्सर सुभाष चंद्र दास और आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रियंका प्रधान मौजूद थीं. धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर आलोक कुमार चौबे ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही