Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षक राष्ट्र निर्माता व बच्चे राष्ट्र के भविष्य- सुनील दे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्रभात संसद का आयोजन किया गया. जिसमें माताजी आश्रम के संचालक सह साहित्यकार सुनील कुमार दे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विद्यालय का परिवेश, अनुशासन और संस्कार देखकर काफी प्रसन्न हुए. प्रभात संसद में बच्चों ने सर्व प्रथम गायत्री मंत्र उच्चारण स्कूल प्रार्थना के रुप में किया. उसके बाद देश वंदना तथा अंत में राष्ट्रगान जन गण मन.. गाया. इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा कि तारा पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम होते हुए भी भारतीय संस्कार की शिक्षा दे रहा है. उन्होंने बच्चों से कहा कि विद्यालय विद्या का मंदिर है. इसलिए सभी का सारा ध्यान पढ़ाई लिखाई पर होना चाहिए. आप सभी को बहुत दूर जाना है, कैरियर और कैरेक्टर दोनों बनाना है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-enlightened-people-met-dc-for-administrative-cooperation-in-laying-pipeline/">आदित्यपुर

: पाइप लाइन बिछाने में प्रशासनिक सहयोग के लिए डीसी से मिले प्रबुद्धजन

शिक्षा देना जटिल व महत्वपूर्ण काम

श्री दे ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है. शिक्षक के ऊपर बच्चों का भविष्य निर्भर करता है. शिक्षा देना सबसे जटिल और महत्वपूर्ण काम है.बच्चे शिक्षकों के आचरण-व्यवहार को फॉलो करते हैं. इसलिए शिक्षकों को अच्छा गुरु बनना है. पढ़ाने के पहले उन्हें भी निरंतर पढ़ना है. श्री दे ने अंत में विद्यालय का उज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉक्टर अरविंद कुमार लाल, प्राचार्ज कमलेश मिश्रा, विद्यालय के शिक्षक हेम चंद्र पात्र, तपन पात्र, मिहिर गोप, गौतम गोप, अम्बुज प्रामाणिक, बबिता टुडू, राकेश मिश्रा, बीरेंद्र सिंह, सुदीप दे के अलावे विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mental-awareness-workshop-organized-at-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में मेंटल अवेयरनेस कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही