Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शिक्षकों को सप्ताह में 40 घंटे करनी होगी ड्यूटी, दो घंटे शोध कार्य के लिए

Jamsheddpur (Anand Mishra) : राज्य के विश्वविद्यालयों में नयी शिक्षा नीति-2020 को लागू किया जा चुका है. इसके तहत विश्वविद्यालयों ने शिक्षकों के लिए सप्ताह अथवा प्रतिदिन कार्यावधि तय दी है. इस कड़ी में कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए सात घंटे प्रतिदिन कार्यावधि तय गयी है. यानी सप्ताह में 42 घंटे ड्यूटी अनिवार्य है. प्रतिदिन की कार्यावधि में घंटे के हिसाब से शिक्षकों कार्यों को भी बांटा गया है. इसके अनुसार शिक्षकों को तीन घंटे क्लास लेनी है. दो घंटे छात्रों की मेंटरिंग करनी है, जिसके तहत उन्हें सामाजिक, आर्थिक समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी देनी है. इसे भी पढ़ें : सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलग

रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द
यह सब एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में शामिल किया गया है. इसके अलावा शिक्षकों को दो घंटे शोध कार्य पर भी देना है. यह स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों ही पाठ्यक्रमों के शिक्षकों के लिए निर्धारित किया गया है. बताया गया है कि शिक्षक यदि दो घंटे भी शोध कार्य पर देते हैं, तो शोध को बढ़ावा मिलेगा, जो देश के विकास में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही