Search

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षिकाओं ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की इंटर संकाय की शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात कर सहयोग करने की गुहार लगाई. इस संबंध में यूनिवर्सिटी की शिक्षिका सीमा सिंह ने कहा कि वीमेंस यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए इस सत्र से इंटर में नामांकन नहीं लिया जाएगा, जिससे हम शिक्षकों के समक्ष नौकरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि वह लोग वीमेंस कॉलेज में वर्षो से पढ़ाते आ रहे हैं. लेकिन अब प्रबंधन द्वारा अचानक इंटर की पढ़ाई बंद करने का निर्णय लिए जाने से जहां हजारों छात्राओं के समक्ष नामांकन की समस्या उत्पन्न होगी. वहीं वे भी बेरोजगार हो जाएंगी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mp-vidyut-varan-mahato-listened-to-the-problems-of-the-villagers-of-swaspur-assured-of-a-solution/">मुसाबनी

: विद्युत वरण महतो ने स्वासपुर के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से नाराज

कॉमर्स संकाय की सुनिता दास ने कहा कि जब कोल्हान यूनिवर्सिटी में इंटर का नामांकन लिया जा रहा है तो जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में इंटर में नामांकन पर रोक लगाने का निर्णय कहीं से उचित नहीं है. प्रबंधन को इंटर की पढ़ाई के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस संबंध में कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही इंटर की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है. सभी ने उपायुक्त से इस पर पहल किए जाने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//