Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों, कर्मियों व छात्राओं ने जल बचाने की ली शपथ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को विश्व जल दिवस मनाया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय के कर्मचारियों ने जल बचाने की शपथ ली. इस दौरान लोगों में जागरुकता फैलाने के साथ ही छात्राओं को पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. जल बचाओ, पानी बचाओ अभियान लोगों को अपने जीवन में छोटे-छोटे प्रयास जैसे पानी का सही रूप से उपयोग, उपभोग और प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करता है. इसे भी पढ़ें : जिमखाना">https://lagatar.in/high-courts-decision-on-the-multi-storey-building-of-nucleus-under-construction-on-the-land-of-gymkhana-club-is-reserved/">जिमखाना

क्लब की भूमि पर निर्माणाधीन न्यूक्लियस के बहुमंजिला भवन पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
कक्षा पहली से 10वीं तक की छात्राओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्राओं ने "हम सबको जल बचाना है, आने वाले कल को सजाना है" विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. मौके पर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर रश्मिता एसी ने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एनवायरनमेंट क्लब की प्रशंसा की. उन्होंने भविष्य के लिए वर्तमान में जल सुरक्षा तथा भंडारण की आवश्यकता पर बल दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही