Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी के वोकेशनल विभाग में जल्द होगी शिक्षकों की बहाली

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में जल्द ही आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की बहाली निकलेगी. यह बहाली यूनिवर्सिटी के विभिन्न वोकेशनल कोर्स के लिए होगी. यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार बहाली के लिए रोस्टर क्लीयर किया जा चुका है. सभी वोकेशनल विभागों में सीट, नामांकित छात्राओं की संख्या, आय, व्यय आदि पर विचार किया जा रहा है. इसके बाद यह तय किया जायेगा कि किस कोर्स में कितने शिक्षकों की बहाली की जानी है. तत्पश्चात विश्वविद्यालय बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-student-union-protested-by-playing-carrom-outside-the-principals-room-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य कक्ष के बाहर कैरम खेल कर किया विरोध-प्रदर्शन

पूर्व में “लगातार”“शुभम संदेश” की रिपोर्ट पर रद्द हो चुका है विज्ञापन

इससे पूर्व भी यूनिवर्सिटी के विभिन्न वोकेशनल विभाग में शिक्षकों की बहाली के लिए विज्ञापन का प्रकाशन किया गया था. उक्त विज्ञापन में आरक्षण नियमों पर ध्यान नहीं दिया गया था. इस संबंध में वेब पोर्टल “लगातार डॉट इन” और हिंदी दैनिक “शुभम संदेश” ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. उसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इंटरव्यू से पहले ही उक्त विज्ञापन के रद्द कर दिया था. उसके बाद अब आरक्ष नियमों के अनुसार रोस्टर क्लीयर कर पुनः विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली की तैयारी की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही