Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला स्तरीय कबड्डी में पोटका व गुड़ाबांदा की टीम बनी विजेता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत बुधवार को जेआरडी स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर 19 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वालिका वर्ग में फाइनल मैच पोटका केजीबीएवी और मुसाबनी केजीबीएवी टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें पोटका केजीबीएवी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुसाबनी टीम को पराजित कर दिया. वहीं बालक वर्ग में फाइनल मैच मिलनदीपी प्लस टू उच्च विद्यालय ज्वालकाटा गुड़ाबांदा और मनोहर लाल उच्च विद्यालय चाकुलिया के बीच खेला गया. जिसमें मिलनदीपी प्लस टू उच्च विद्यालय ज्वालकाटा गुड़ाबांदा ने चाकुलिया टीम को पराजित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-day-non-residential-training-of-school-management-committee-ends/">बहरागोड़ा

: विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण समाप्त

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी टीमें

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया था. इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से बालिका वर्ग में 12 एवं बालक वर्ग में 12 टीमें शामिल हुई. एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका विजयी टीम 3-6 अक्टूबर को रांची के खेल गांव में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. सभी टीमों के 12-12 खिलाड़ी मैच में शामिल हुए. मैच में तकनीकी सहयोग टाटा स्टील खेल विभाग के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अखिलेश कुमार, प्रमोद जयसवाल, योगेंद्र शर्मा, नवीन कुमार, मदनेश कुमार सिंह, पीथो सोरेन एवं फिजियोथेरेपिस्ट पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही