Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में टेक फेस्ट आयोजित, 19 स्कूलों की टीमों ने लिया भाग

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : काशिडीह हाई स्कूल में शनिवार को एटीएल (अटल टिकरिंग लैब) टेक फेस्ट आयोजित किया गया. यह आयोजन एटीएल और नीति आयोग के कार्यक्रम का हिस्सा भी था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण की निदेशक चंचला कुमारी उपस्थित थीं. टेक फेस्ट में शहर के 19 स्कूलों की 54 टीमों ने भाग लिया. टीमों ने अपने मॉडल को विशेषज्ञों के सामने प्रदर्शित किया. श्री श्री विद्या मंदिर घाटशिला टेक फेस्ट की विजेता और एस बर्मामाइंस उपविजेता बनीं. उपप्रधानचार्य राकेश पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि भविष्य में प्रौधोगिकी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. कार्यक्रम के आयोजन का उद्धेश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच तकनीकी जागरूकता पैदा करना था. कार्यक्रम में डॉ अनिमेश, डॉ कृष्ण कुमार, उत्तम कुमार वर्मा, पंकज गुप्ता, सागर चानना, अमरनाथ सिंह, राजीव कुमार, कमलेश ओझा और विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-grade-revision-in-golmuri-tinplate-workers-union-meeting/">जमशेदपुर

: गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही