Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए टेक्नीशियन की मौत

टाटानगर रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे टेक्नीशियन आशीष मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में उन्होंने अंतिम सांस ली.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  टाटानगर रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे टेक्नीशियन आशीष मांझी  की इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर से रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले आशीष मांझी टाटानगर स्टेशन की वॉशिंग लाइन में खड़ी वंदे भारत ट्रेन पर चढ़कर मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान उनका संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए.

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद टाटानगर आरपीएफ के जवानों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा था. चिकित्सकों के लगातार प्रयास के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

गौरतलब है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे पहले 6 मई और 20 मई को प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान दो लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे,

 

दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनकी मौत हो गई थी. लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही