Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में टेक्नो कल्चरल फेस्ट “प्रोविनेन्स” 26 अप्रैल से, बॉलीबुड के प्लेबैक सिंगर याशर देसाई करेंगे शिरकत

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोल़जी में तीन दिवसीय टेक्नो कल्चरल फेस्ट “प्रोविनेन्स-3.0” बुधवार से शुरू हो रहा है. संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इन तीन दिनों में अनेकों टेक्निकल प्रतियोगिताएं, डान्स, गली क्रिकेट, रोबो रेस, नुकक्ड़ नाटक, पेपर डान्स आदि होंगे. इसके साथ ही सभी के मनोरंजन के लिए रैम्प वॉक, रॉक बैन्ड, डीजे नाइट एवं याशर देसाई के कार्यक्रम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : 26-27">https://lagatar.in/jamshedpur-student-scientist-interaction-program-jigyasa-organized-at-nml/">26-27

अप्रैल को लगेगा बिजली बिल डीपीएस माफी और ओटीएस ऊर्जा कैंप
उन्होंने बताया कि इस कलचरल फेस्ट के पहले दिन का आकर्षण रॉक बैंड है. इस इवेन्ट की सफलता के लिए कॉलेज के छात्र विगत 20 दिनों से लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. दूसरे दिन 27 अप्रैल को मुख्य आकर्षण डीजे नाइट होगा. मौजूदा दौर में डीजे शो युवाओं में बहुत लोगप्रिय है. कार्यक्रम का समापन दिनांक 28 अप्रैल को होगा. समापन समारेह में शिरकत करने के लिए हिन्दी सिनेमा कें चर्चित प्लेबैक सिंगर याशर देसाई अनुबंधित हैं. इसे भी पढ़ें : 26-27">https://lagatar.in/electricity-bill-dps-waiver-and-ots-energy-camp-will-be-held-on-april-26-27/">26-27

अप्रैल को लगेगा बिजली बिल डीपीएस माफी और ओटीएस ऊर्जा कैंप
श्री सिंह ने बताया कि श्री देसाई का गाया गाना-दिल को करार आया, जितनी दफा, तेरे मेरे दरमिया आदि आज के युवाओं को गुनगुनाते देखा जा सकता है. उन्होने बताया कि यह प्रोग्राम सर्वसाधारण के लिए नहीं है, लेकिन जमशेदपुर शहर एवं आसपास के लोगों के लिए सैकड़ों की संख्या में पास निर्गत किया गया है. बताते चलें कि बीते रविवार को आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बिष्टुपुर के पी एंड एम मॉल में इस टेक्नो कल्चरल फेस्ट प्रोविनेन्स - 3.0 की झाकियां प्रस्तुत की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही