Search

 
 
 

जमशेदपुर : आग से झुलसी किशोरी की इलाज के दौरान मौत

 
Jamshedpur :  बिष्टुपुर के धतकीडीह बी ब्लॉक की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रेशम परवीन आग से झुलस गई थी. उसका इलाज एमजीएम में चल रहा था. बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई. पांच दिनों पूर्व परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था. मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में किशोरी ने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी. रेशम की मां ने बताया कि 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे के लगभग अपने कमरे में मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. चीख पुकार सुनकर कमरे में पहुंची तो  बेटी को जलते हुए पाया. पड़ोसियों के सहयोग से उसे एमजीएम के बर्निंग वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा था. बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही