Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट पर रविवार को दिन के 3 बजे एक किशोर स्नान करने के क्रम में डूब गया. घटना के समय उसकी मां भी स्नान कर रही थी. मां जिउतिया के लिये नदी में स्नान करने के लिये पहुंची हुई थी. घटना की सूचना पर बागबेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. इसके बाद टाटा स्टील के गोताखोरों को बुलवाकर किशोर की तलाश की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक किशोर का कुछ भी पता नहीं चल सका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-in-khasmahal/">जमशेदपुर
: खासमहल में ताला तोड़कर चोरी
: जनशताब्दी एक्सप्रेस बेपटरी, विलंब से चल रही है ट्रेनें [wpse_comments_template]
: खासमहल में ताला तोड़कर चोरी
टेल्को मनीफीट का है किशोर
किशोर के बारे में बताया गया कि उसका नाम ऋषि कुमार है और वह टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट बस्ती का रहने वाला है. वह अपनी मां के साथ स्नान करने के लिये घाट पर गया हुआ था. उस समय अन्य कई लोग भी स्नान कर रहे थे. लोगों का कहना था कि किशोर गहराई में चला गया था. इस कारण से वह डूब गया. उसकी मां का कहना था कि उसे तैरना भी नहीं आता था. घटना के बाद घाट पर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था. वहां लोग उसे सांत्वना दे रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janshatabdi-express-derailed-trains-running-late/">जमशेदपुर: जनशताब्दी एक्सप्रेस बेपटरी, विलंब से चल रही है ट्रेनें [wpse_comments_template]
Leave a Comment