Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बेलाजुड़ी सड़क हादसे में किशोर की मौत, दोस्त घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार राहुल कुमार (17) की मौत हो गयी. जबकि उसका साथी अमर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. राहुल गम्हरिया का रहने वाला था. दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर घाटशिला गये हुये थे. बुधवार की शाम को वे वापस लौट रहे थे. इस बीच ही सामने से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही राहुल की मौत हो गयी थी. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-convicted-including-bulletrani-in-husbands-murder-punishment-on-29/">जमशेदपुर

: पति की हत्या में बुलेटरानी समेत तीन दोषी करार, सजा 29 को

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी पाकर मौके पर एमजीएम पुलिस पहुंची थी और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के संबंध में सरायकेला-खरसावां जिले के मीरूडीह ग्वालापाड़ा के रहने वाले अमर कवि के बयान पर एमजीएम थाने में ट्रेलर (एनएल 01 एबी- 5481) के चालक के खिलाफ तेजी लापरवाही का मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seven-prisoners-were-released-after-the-verdict-in-lok-adalat/">चाईबासा

: लोक अदालत में फैसला सुनाकर सात बंदियों को किया गया रिहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही