Search

 
 
 

जमशेदपुर : गदड़ा में खेलने के दौरान गिरने से लकवाग्रस्त हुआ किशोर, टीएमएच में भर्ती,

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : परसूडीह थानान्तर्गत गदड़ा का रहने वाला तन्मय वर्मा नामक किशोर खेलने के दौरान गंभीर रुप से जख्मी हो गया. सिर के बल गिरने से उसके गर्दन की नस दब गई. जिसके कारण गर्दन के नीचे का पूरा शरीर काम करना बंद कर दिया. गंभीर हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई ङैं. बेहतर इलाज के लिए टीएमएच के चिकित्सकों ने उसे कोलकाता न्यूरो साइंस रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 अगस्त को तन्मय वर्मा मुहल्ले में खेल रहा था. उसी दौरान वह सिर के बल गिर गया. जिसके बाद से उसकी ऐसी हालत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cartridge-arrested-from-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा से कारतूस गिरफ्तार

सामजिक सेवा संघ ने परिजनों को मदद का दिलाया भरोसा

घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत के नेतृत्व में अस्पताल में जाकर परिजनों एवं चिकित्सकों से मुलाकात की. चिकित्सकों ने बताया कि तन्मय वर्मा को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है. वहीं संघ के सदस्यों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि संघ हर संभव मदद करेगा. दूसरी ओर संघ के सदस्यों ने एमजीएम अस्पताल जाकर मकदुमपुर की रहने वाली हलीमा बीबी नामक महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही बेहतर चिकित्सा के लिए अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में जेना जामुदा, भूपति सरदार, अमित दास, छोटे सरदार, हरप्रीत सिंह, सीसीर वर्मा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dhan-singh-sardar-district-president-and-sushil-nath-nominated-secretary-of-abjpa/">जमशेदपुर

: अभाझापा के धन सिंह सरदार जिलाध्यक्ष व सुशील नाथ सचिव मनोनीत
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही