Search

जमशेदपुर : भुवनेश्वर से सात घंटे लेट से खुली तेजस राजधानी एक्सप्रेस

Jamshedpur (Ratan Singh) : कुहासा के कारण कई ट्रेनें विलम्ब से चल रही है. इसी क्रम में राजधानी तेजस एक्सप्रेस गुरुवार को भुवनेश्वर स्टेशन से 7 घंटे देर से रवाना हुई. जानकारी के अनुसार तेजस राजधानी एक्सप्रेस के भुवनेश्वर से खुलने का समय सुबह 9:30 बजे है. लेकिन देर से पहुंचने के कारण गुरुवार को तेजस राजधानी एक्सप्रेस को शाम 4:30 बजे भुवनेश्वर से रवाना किया गया. ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन से इसका आदेश जारी हुआ था. मालूम हो कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस के टाटानगर पहुंचने का समय ही शाम 4 बजे है, जबकि वह भुवनेश्वर से 4:30 बजे खुली. इस कारण ट्रेन रात में टाटानगर पहुंचेगी, इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.  इसे भी पढ़ें जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nilanchal-express-will-stop-at-jhargram-station-from-5/">जमशेदपुर

: झाड़ग्राम स्टेशन पर 5 से होगा नीलांचल एक्सप्रेस का ठहराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp