Search

जमशेदपुर : इंटक की चार सदस्यीय कमिटी की जांच के बाद होगा टेल्को कन्वाई ड्राईवर यूनियन का चुनाव

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टेल्को कन्वाई ड्राईवर यूनियन का चुनाव जल्द होगा. उक्त आश्वासन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने उनसे मिलने गए प्रतिनिधिमंडल को दिया. मंगलवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल महामंत्री विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में राकेश्वर पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे निबंधन रद्द यूनियन (टेल्को कन्वाई वर्कर्स यूनियन) के कुछ पदाधिकारियों के अवैध चंदा उगाही एवं रिप्लेसमेंट के नाम पर मोटी कमाई करने का आरोप लगाया. पूरी बात सुनने के बाद इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही इंटक की चार सदस्यीय कमिटी पूरे मामले की जांच करेगी. जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी.प्रतिनिधिमंडल में बलदेव सिंह, जयप्रकाश सिंह, बहादूर सिंह, मंटू सिंह समेत अन्य ने राकेश्वर पांडेय को होली की बधाई भी दी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-including-two-minors-arrested-with-stolen-bike-one-caught-with-brown-sugar/">जमशेदपुर

: चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, ब्राउन शुगर के साथ भी एक धराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp