Search

 
 
 

जमशेदपुर : ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ टेल्को मजदूर यूनियन करेगा कंपनी का गेट जाम

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टेल्को मजदूर यूनियन टाटा मोटर्स के ठेकेदार गोल्ड लाइन के मनमानी के खिलाफ टाटा मोटर्स कंपनी का गेट जाम करेगा. यह जानकारी यूनियन के महामंत्री अंबुज ठाकुर ने शनिवार को साकची स्थित एआईटीयूसी के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा की लगभग आठ माह पूर्व टाटा मोटर्स कंपनी के ठेकेदार गोल्ड लाइन द्वारा ठेका कर्मी प्रेमचंद चौधरी को काम से उस वक्त हटा दिया गया जब उनका इलाज ईएसआई के तहत इलाज चल रहा था. इसी बीच उन्हें अनफिट घोषित कर उन्हें काम से बाहर कर दिया गया. आठ माह बीतने के बाद भी ठेकेदार ने उनका फाइनल सेटलमेंट नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mp-and-mla-laid-the-foundation-stone-for-road-construction/">डुमरिया

: सांसद व विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

वार्ता के किसी भी तिथि पर नहीं पहुंचे ठेकेदार

अंबुज ठाकुर ने बताया कि इस मामले में उप श्रमायुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाया गया है, लेकिन वार्ता के किसी भी तिथि पर ठेकेदार नहीं पहुंचे. ठाकुर ने 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों में ठेकेदार द्वारा प्रेमचंद चौधरी का फाइनल सेटलमेंट नहीं किया जाता है, तो यूनियन द्वारा टाटा मोटर्स कंपनी के मुख्य गेट जाम कर आंदोलन किया जाएगा. जब तक प्रेमचंद चौधरी को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसके लिए कंपनी स्वयं जिम्मेवार होगी. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही