Search

 
 
 

जमशेदपुर : यूनियन चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में इंटरवेन करेगी टेल्को वर्कर्स यूनियन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स में यूनियन चुनाव को लेकर बवाल मचा हुआ है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन ने बताया कि हाईकोर्ट की डबल बेंच ने टेल्को वर्कर्स यूनियन के पक्ष में फैसला सुनाया, तो इसके खिलाफ टाटा मोटर्स के कर्मी संदीप कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने इस केस में इंटरवेन (हस्तक्षेप) करने का फैसला लिया है. सुप्रीम कोर्ट में केस एडमिट होने के बाद टेल्को वर्कर्स यूनियन केस में शामिल होने का आवेदन सुप्रीम कोर्ट देगी. टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन ने बताया कि चुनाव रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. उसके याचिकाकर्ता संदीप कुमार सिंह हैं. जबकि, प्रतिवादी कमलेश रजक को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raghuvar-das-inaugurated-the-kali-puja-pandal-of-maa-ambe-youth-sporting-club/">आदित्यपुर

: मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन

प्रशासन ने शुरू कर दी थी चुनाव की प्रक्रिया

सूत्र बताते हैं कि हाईकोर्ट की डबल बेंच के टेल्को वर्कर्स यूनियन को ही सही करार देने और 8 सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश के बाद जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. प्रशासनिक अधिकारियों ने उप श्रम आयुक्त से चुनाव का संबंधित विवरण मांगा था. अब मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है. लेकिन जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में जल्द ही निर्णय आ जाएगा. इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seven-accused-including-two-minors-arrested-for-raping-software-engineer/">चाईबासा

: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म के दो नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही