Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तेली साहू समाज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सामुदायिक भवन हैंडओवर करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  तेली साहू समाज ने मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव को ज्ञापन सौंप कर एग्रीको शिवसिंह बागान में  तेली साहू समाज के लिए बने सामुदायिक भवन समाज को उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में समाज के महामंत्री गंगा साहू ने बताया कि तेली साहू समाज के लिए  विधायक निधि से एग्रीको शिवसिंह बागान में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था. जो जुलाई 2021 में बन कर तैयार हुआ. सामुदायिक भवन को समाज को उपलब्ध कराने के लिए जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से कई बार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन विशेष पदाधिकारी ने अब तक समाज को सामुदायिक भवन उपलब्ध नही कराया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-72nd-re-establishment-day-of-sri-sri-maa-rankini-temple-on-june-3/">घाटशिला

: श्री श्री मां रंकिनी मंदिर का 72वां पुन: प्रतिष्ठा दिवस तीन जून को

सरयू राय से मिलने का प्रयास किया

उन्होंने बताया कि संपर्क करने पर विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सामुदायिक भवन को उद्घाटन करेंगे.वहीं समाज के लोगों ने जब जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मिलने का प्रयास किया तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया. गंगा साहू ने बताया कि 2021 में समाज के लिए बनाया गया सामुदायिक भवन एक वर्ष बीतने का बावजूद अबतक समाज को हैंडओवर नही किया गया. इसलिए आज उपायुक्त से मुलाकात कर भवन उपलब्ध कराने की मांग का गई. ज्ञापन सौंपने  वालो में रवि साहू,विवेक साहू,मदन,गोपाल शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही