Search

 
 
 

जमशेदपुर :  विजिलेंस अधिकारी बता रेस्टोरेंट व्यवसायी का अपहरण कर रंगदारी लेने वाले की जमानत याचिका खारिज

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी थाना क्षेत्र में खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर रेस्टोरेंट व्यवसायी आकाश कुमार सिन्हा का अपहरण करने और उनसे रंगदारी के रूप में 14 लाख रुपये वसूल करने के मामले में आरोपी अभिषेक कुमार की जमानत याचिका अदालत ने गुरुवार खारिज कर दी है. मामले की सुनवायी एडीजे 4 आरके सिन्हा की अदालत कर रही थी. आरोपी 3 जून से ही जेल में बंद है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somay-and-ganesh-who-beheaded-a-woman-in-the-affair-of-exorcist-got-life-imprisonment/">जमशेदपुर

:  ओझा के चक्कर में महिला का सिर काटने वाले सोमाय व गणेश को मिली उम्रकैद की सजा

60 लाख रुपये मांगी गयी थी रंगदारी

घटना 28 मई 2022 को घटी थी. घटना के दिन आकाश कुमार सिन्हा अपनी कार से रेस्टोरेंट की तरफ ही जा रहे थे. इस बीच गोलमुरी गोल्फ मैदान मेन गेट के पास आकाश सिन्हा और साथी शिव साह का अपहरण डिडायर कार से आये लोगों ने कर लिया था. इसके बाद दोनों को लेकर वे आदित्यपुर के एक फ्लैट में पहुंचे थे. यहां पर उनसे 60 लाख की रंगदारी  मांगी गयी थी.

खाते में किया था 14 लाख ट्रांसफर

आर्मीमैन और विजिलेंस टीम बनकर अपहरण किया था. अपहरण करने के बाद बदमाश आकाश को आदित्यपुर में लेकर गये और 14 लाख रुपये रंगदारी लेने के बाद सुरक्षित सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचाकर छोड़ दिया. कार पर बैठाने के बाद बदमाशों ने उनके आंख पर काला पट्टी बांध दिया था और आदित्यपुर लेकर चले गये. आदित्यपुर में उन्हें कहां पर रखा गया था उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. इस बीच उनसे बदमाशों ने 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. अन्यथा जान से मार देने की धमकी दी थी. धमकी मिलने के बाद आकाश ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से किसी तरह से उसी रात रुपये मांगे और 14 लाख रुपये की जुब्ली पार्क गेट पर डिलीवरी की.

दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे सिदगोड़ा में छोड़ा

नकद 14 लाख रुपये मिलने के बाद बदमाशों ने 28 मई की सुबह 8.30 बजे आकाश को सिदगोड़ा इलाके में सुरक्षित ले जाकर छोड़ दिया था. इसके बाद मामला गोलमुरी थाने तक पहुंचा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-who-went-to-morning-walk-in-bagbeda/">जमशेदपुर

:  बागबेड़ा में मॉनिंग वाक करने गयी महिला से चेन छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही