Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्षा होने से सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, 01 मई को वज्रपात एवं ओलावृष्टि की चेतावनी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में मौसम इन दिनों बदला हुआ है. मौसम का यह बदला हुआ रूप आगामी 5 मई तक देखने को मिल सकता है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा, वज्रपात एवं ओवावृष्टि देखने को मिल सकती है. खासकर राज्य के उत्तर, दक्षिण एवं निकटवर्ती मध्य भागों में सतही हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों क लिए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया है. 01 मई को राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई. वहीं 02 एवं 03 मई को राज्य में कहीं-कहीं सतही हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति आगामी 05 मई तक रहने की संभावना है. अगले दिन से मौसम शुष्क हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-workers-from-east-singhbhum-participated-in-ajsu-partys-ranchi-social-justice-yatra/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी की रांची सामाजिक न्याय यात्रा में पूर्वी सिंहभूम से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

शहर में वर्षा से नीचे खिसका तापमान

रविवार को जमशेदपुर में दोपहर बाद वर्षा होने से तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. रविवार की शाम को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 एवं न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. रविवार को शहर में 7 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-youth-who-went-shopping-in-the-bakery-pelted-stones/">जमशेदपुर

: बेकरी में खरीदारी करने गए युवक ने की पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही