Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारिश से 13 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, गर्मी से लोगों को मिली राहत

 
Jamshedpur : झारखंड में वैसे तो मानसून आने में अभी दो-तीन बाकी है. लेकिन उससे पहले हुई प्री-मानसून की वर्षा से लोगों को काफी राहत मिली. जमशेदपुर में प्री-मानसून की पहली वर्षा 64.7 मिली मीटर रिकार्ड की गई. जो राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अभी मानसून का प्रवेश नहीं हुआ हैं. मानसून से पहले यह प्री-मानसून है. जो अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी. उसके बाद ही झारखंड में मानसून प्रवेश करेगा. उन्होंने कहा कि इन पांच दिनों (16-19 जून) में राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी, मध्य तथआ पूर्वी भागों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chhau-dance-organized-on-rajo-sankranti-in-gadda/">जमशेदपुर

: गदड़ा में रजो संक्रांति पर छऊ नृत्य आयोजित

24 घंटे में 13 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में रूक-रूककर हुई वर्षा से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को जमशेदपुर का तापमान जून माह का सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान था. दिन में कहीं-कहीं लू चली. लेकिन रात में वर्षा से लोगों को राहत मिली. बुधवार को जमशेदपुर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिण हिस्से में पड़ने वाले कोल्हान क्षेत्र में पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा रूक-रूककर वर्षा होती रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-the-house-in-bagbera-police-caught/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में घर में घुसकर चोरी, पुलिस ने पकड़ा

संथाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून

[caption id="attachment_332913" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/dr-abhishek1-300x201.jpg"

alt="" width="300" height="201" /> मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद[/caption] मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दो-चार दिनों में मानसून दस्तक देगा. सबसे पहले यह संथाल के रास्ते (नार्थ-इस्ट क्षेत्र) से प्रवेश करेगा. चूंकि अगले चार-पांच दिनों तक प्री-मानसून की वर्षा होगी. इसी दौरान मानसून भी दस्तक दे देगा. उन्होंने प्री-मानसून के दौरान ठनका गिरने की प्रबल संभावना जतायी. लोगों से इस दौरान खेतों में नहीं जाने, बिजली के पोल एवं पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-construction-was-being-done-in-ranikudar-and-kashidih-by-deviating-the-map-jnac-stopped/">जमशेदपुर:

रानीकुदर व काशीडीह में नक्शा विचलन कर हो रहा था निर्माण, जेएनएसी ने रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही