Search

 
 
 

Jamshedpur : शहर में मानसून की बौछार से गिरा तापमान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शनिवार को जमशेदपुर समेत कोल्हान में मानसून की ठीक-ठाक बौछार पड़ी. जिसके कारण तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में दोपहर बार लगभग 15 मिलीमीटर वर्षा हुई. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली. वर्षा के दौरान अधिकतर लोग भिंगते नजर आए. यह वर्षा कोल्हान के पश्चिमी तथा सरायकेला-खरसावां जिले में भी हुई. विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है. झारखंड में मानसून के प्रवेश करने के आठ दिन बाद कोल्हान में बारिश शुरू हुई है. शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया.जबकि पश्चिम सिंहभूम का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, सरायकेला का 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-commission-satisfied-with-participation-of-minorities-in-schemes-hidayatullah-khan/">Jamshedpur

: योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी से आयोग संतुष्ट- हिदायतुल्लाह खान

चार दिनों तक बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया रविवार से चार दिनों तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है. जिसमें कोल्हान भी शामिल हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 32.4 मिली मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही