Search

जमशेदपुर : कोल्हान में तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, दोपहर बाद मिल सकती है आंशिक राहत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान में अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा. हालांकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन से आंशिक राहत मिल सकती है. उक्त अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून आने में अभी विलंब है. जिसके कारण अगले पांच दिनों तक उष्ण लहर चलने की संभावना है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा उससे सटे क्षेत्रों में सतही हवा के साथ हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा संभव है. वर्षा अथवा आसमान में बादल छाए रहने से दोपहर बाद जहां लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी. वहीं सुबह से दोपहर तक गर्मी का कहर भी लोगों को झेलना पड़ सकता है. डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि यह दौर 17 जून तक जारी रहेगा. 18 से राज्य के अन्य क्षेत्रों में वर्षापात बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir-honored-in-jamshedpur-department-of-rss/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मानित किये गये आरएसएस के जमशेदपुर विभाग प्रचारक

18-21 तक पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा मानसून

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून इस बार देर से झारखंड पहुंचेगा. क्योंकि इसके 18 से 21 जून के बीच पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की संभावना है. इसी दौरान इसकी झारखंड में दस्तक हो सकती है. दूसरी ओऱ बुधवार को दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने तथा देर शाम सतही हवा चलने के कारण शहर का तापमान मंगलवार की अपेक्षा मामूली गिरावट (0.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई है. अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक वर्षा (31.6 मिलीमीटर) पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकार्ड की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-cummins-will-get-the-mortuary-constructed-under-csr-at-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में टाटा कमिंस सीएसआर के तहत कराएगी शव गृह का निर्माण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//